कुलपति ने कहा कि माता-पिता त्याग करके बच्चों को पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय भेजते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण कर समाज में सकारात्मक योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने और जिज्ञासा के साथ सीखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. के. श्रीनिवास (राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान-एनआईईपीए) और विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड के सीईओ श्री अनिल कुमार मौजूद रहे। प्रो. श्रीनिवास ने उच्च शिक्षा में एआई टूल्स की भूमिका पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया और बताया कि किस तरह तकनीक से अधिगम को नई दिशा मिल रही है। वहीं, श्री अनिल कुमार ने सौर और पवन ऊर्जा नवाचारों पर जानकारी साझा की और छात्रों को स्थायी प्रौद्योगिकियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रो. एस.के. पांडे, रजिस्ट्रार संजीव कुमार, डीन एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। ओरिएंटेशन कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय सिंह और प्रो. एम.ए. अंसारी ने किया।

समारोह का समापन प्रो. राकेश मौर्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में छात्रों और अतिथियों के बीच संवादात्मक सत्र भी हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल रखे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लिया। नए छात्रों की उत्साही भागीदारी से यह कार्यक्रम उनकी शैक्षणिक यात्रा की यादगार शुरुआत बन गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights