मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की मैजिक और ट्रक में टक्कर, 6 लोग जख्मी

उत्तर प्रदेश, 21 जून (हि.स.)।जालौन में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। एट कोतवाली क्षेत्र के गिरथान और नुनसाई के बीच हाईवे किनारे खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक में पीछे से मैजिक गाड़ी जा टकराई। इस हादसे में मैजिक में सवार 6 से अधिक लोग घायल हो गए।

घायल लोग उरई क्षेत्र के बालाजी मंदिर में दर्शन करके वापस झांसी जिले के पूंछ कस्बे लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक पर कोई संकेतक या चेतावनी नहीं लगी थी। मैजिक चालक ट्रक को समय पर नहीं देख पाया और टक्कर हो गई।

एट कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दो एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं एट कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई भेजा रहा, बाधित यातायात को सुगम करा दिया गया है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights