बरेली, 21 सितंबर । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयाेजित एक कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए शनिवार की रात को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश में अपराधियाें के खिलाफ चलाए जा रहे जीराे टाॅलरेंस नीति काे लेकर बेहतर बताया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अभिनेत्री दिशा पाटनी फायरिंग केस पर कहा कि यूपी पुलिस ने अपराधियों को उनकी औकात दिखा दी है। दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं, बाकी जेल में हैं। योगी सरकार में अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।

ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी कंफ्यूज्ड नेता है। उन्हें खुद नहीं पता कि वे करना क्या चाहते हैं। वहीं अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए बोले कि उनकी सरकार में जंगलराज था, जबकि भाजपा ने कानून-व्यवस्था कायम की है।

रात्रि विश्राम के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार की सुबह भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो युवा रन के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हाेंने नमो युवा रन काे हरी झंडी दिखाकर पांच किलोमीटर की इस दौड़ की शुरुआत की। करीब 10 हजार बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। विजेताओं को 5100, 3100 और 2100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि तीन प्रतिभागियों को 1000 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान की गई। वहीं सभी को टी-शर्ट और प्रमाणपत्र भी बांटे गए।

सेवा पखवाड़ा के तहत आयाेजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं और आज युवा राजनीति व राष्ट्रनिर्माण में आगे आ रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights