तहसीलदार कोर्ट ने बुधवार को प्रेमचंद यादव समेत तीन के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया। आदेश आने के बाद मीडिया से बात करते हुए देवेश भावुक हो गया। उसने कहा कि जब तक प्रेमचंद्र का मकान नहीं गिर जाता तब तक वह अपने पिता का ब्रह्मभोज नहीं करेगा।
देवरिया हत्याकांड में मारे गए एक ही परिवार के पांच लोगों का ब्रह्मभोज 13 को किया जाना है। ब्रह्मभोज के पहले देवेश ने मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील की कि आरोपियों के घर गिराए जाएँ, उसके बाद ही वह पिता का ब्रह्मभोज करेगा।
मृतक सत्यप्रकाश के बड़े बेटे देवेश ने ब्रह्मभोज के लिए फतेहपुर के लेड़हा टोला से करने की डीएम से अनुमति मांगी है। डीएम को संबोधित करते हुए पत्र में देवेश ने लिखा है कि पिता सत्यप्रकाश दूबे, माता किरन देवी, बहन सलोनी व नंदनी व भाई गांधी का ब्रह्मभोज गांव में करना है।
इसके लिए सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक 12 अक्टूबर को एकादशा में 60 और 13 अक्टूबर को ब्रह्मभोज में 70 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाए। साथ ही देवेश ने गुरुवार को देवरिया से लेड़हा गांव तक 12 चार पहिया व दो लोडर गाड़ियों को आने जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights