राष्ट्रीय राजधानी में मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण सोमवार को दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन देरी से चल रही हैं और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में हल्के कोहरे का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारतीय रेलवे के अनुसार, मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेन देरी से चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights