decision-taken-at-a-citizens

नैनीताल, 30 अगस्त । श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर रविवार को सभा के पदाधिकारियों एवं नैनीताल के नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने और नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया। महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक आयोजित होगा।

बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ दीपदान के लिए नागरिकों से अपने घरों से दीपक लाने का अनुरोध किया गया। उपस्थित नागरिकों ने महोत्सव के आयोजन में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद विवेक वर्मा, राकेश कुमार, भागवत रावत, रमेश प्रसाद, पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू, खुशहाल कार्की, केदार राठौर, पूरण पांडे, सावित्री सनवाल, हेमलता पांडे, डॉ. मनोज बिष्ट, जीत सिंह आनंद, राहुल, डॉ. भुवन आर्य, प्रदीप जेठी, अमरप्रीत सिंह और यशपाल रावत आदि ने विचार रखे, जबकि अशोक साह, विमल चौधरी, मोहित साह, हरीश राणा, दिनेश भट्ट, राजेंद्र साह, देवेंद्र साह, मृणाल नेगी, ललित साह, विक्रम रावत, हिमानी, वैभव, भुवन बिष्ट, रंजीत, संजय गुप्ता, मनीष साह, भगवान कुंवर, पंकज साह और मिथिलेश पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights