शाहपुर | कस्बे में सोमवार को दक्ष प्रजापति भूमि पूजन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने आहुति डाली।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, समाजसेवी उमेश मित्तल, युवा भाजपा नेता कपिल सैनी, पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी की पत्नी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से प्रजापति परिवार के उज्जवल भविष्य और सामाजिक उत्थान की कामना की।भाजपा नेता एवं भाभी अध्यक्ष अरविंद पाल ने फीता काटकर भूमि पूजन स्थल का उद्घाटन किया और 11 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा कर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। उन्होंने कहा कि शाहपुर में इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसी दौरान भाजपा नेता उमेश मित्तल ने 121 कट्टे सीमेंट प्रदान किए, जबकि अध्यक्ष अकरम कुरैशी ने 21 हज़ार रुपये की धनराशि देकर सहयोग किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी ललित जैन, प्रमुख समाजसेवी अमित शर्मा, युवा समाजसेवी प्रदीप पाल, ग्रोविल स्कूल प्रबंधक अमित जैन, भाजपा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरभि सैनी, समाजसेवी विजय बंसल, सभासद मनोज अरोड़ा, सतीश पाल, विनय कुमार और सचिन कुमार भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर पूरे कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहा।
