मुजफ्फरनगर| साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्ध के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना रतनपुरी साइबर टीम द्वारा 1 आवेदक के बैंक खाते से धोखाधडी कर निकाले गये 36,170 रुपये की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई। थाना रतनपुरी के गाँव कल्याणपुर निवासी मोहम्मद पुत्र इलयास से गत 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके खाते से 37,320 रूपये की धनराशि निकाल ली थी | इस सम्बंध में सूचना के आधार पर थाना रतनपुरी साइबर डेस्क ने सबसे पहले बैंक खाते को फ्रिज कराया था | जांच के बाद मंगलवार को 37,320 में से 36,170 रूपये की धनराशि वापस कराई गयी |

पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights