cricket-rabada-ruled-out-aus-odi

नई दिल्ली, 30 अगस्त । दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर को डरबन में होगी और तीसरा मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा। रबाडा को एक हफ्ते पहले हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने रबाडा की चोट के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने यह कन्फर्म किया है कि रबाडा कम-से-कम अगले साढ़े चार हफ्ते तक खेल से दूर रहेंगे। रबाडा उस टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं जो नामीबिया में ट्राई-सीरीज खेलने गई है।

सीएसए ने क्रिकइन्फो को बताया कि रबाडा वर्तमान में क्रिकेट साउथ अफ्रीका की मेडिकल टीम की निगरानी में चोट से उबरने के शुरुआती चरण से गुजर रहे हैं।

सीएसए ने कहा कि रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24-30 सितंबर तक होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह अपने पुनर्वास के माध्यम से कैसे आगे बढ़ते हैं, उनके चयन पर निर्णय सीरीज के करीब लिया जाएगा।’

नामीबिया में चल रही ट्राई-सीरीज की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया से मिली शुरुआती हार से उबरते हुए अगले मैच में जिम्बाब्वे पर सात विकेट से जीत दर्ज की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights