पुलिस कमिश्नर पहुंचे मसूरी थाने, थाना प्रभारी को दी हिदायत

गाजियाबाद, 15 मई (हि.स.)। पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौर गुरुवार को थाना मसूरी पहुंचे और उन्होंने बारीकी से थाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले फरियादियों की हमदर्दी के साथ शिकायत सुनी जाए और उनका सम्मान के साथ हालचाल भी लिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि थाने में वेटिंग एरिया बनाया जाए और वहां का वातावरण भी बढ़िया होना चाहिए ताकि फरियादी को कोई परेशानी ना हो और उसका पुलिस पर विश्वास बने।

पुलिस कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों आदि को चेक किया गया । पुलिस आयुक्त द्वारा प्रभारी निरीक्षक मसूरी को जनता केंद्रित पुलिसिंग की दिशा में एक पहल के अन्तर्गत आगन्तुकों,शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायत पर त्वरित एवं तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि कार्यालय,बैरिक,थाना परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है । थाने पर तैनात अधिकारीगण के लिए बैठने की जगह होनी चाहिए ।

थाने पर वेटिंग एरिया होना चाहिए । थाने पर लगे सभी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए तथा रिकार्डिंग का रिकार्ड सुरक्षित होना चाहिए । पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पानी व लाइट की व्यवस्था ठीक होनी चाहिए । डाक ऑफिस, माल खाना व सीसीटीएनएस ऑफिस में अभियोगों से सम्बन्धित दस्तावेज, माल व उपकरणों का रख-रखाव ठीक होना चाहिए । सभी अभियोग से सम्बन्धित रिकार्ड अपडेट होने चाहिए ।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights