मुजफ्फरनगर।थाना कोतवाली नगर पुलिस और गौकशी के आरोपी के बीच शुक्रवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और गौकशी में प्रयुक्त औज़ार बरामद किए हैं। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान मुन्ना उर्फ मुरसलीन पुत्र लियाकत अली निवासी शेखजदगान, चरथावल के रूप में हुई है। वह 17 अक्टूबर को हुई पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गौकश जुनैद आलम का भाई और साथी है। उस समय वह मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।शनिवार को पुलिस ने पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर काली नदी पुल के पास छिपाए गए गौकशी के औज़ारों की बरामदगी के लिए दबिश दी।

इस दौरान मुन्ना ने पुलिस टीम से हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की और छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, लकड़ी का गुटका, चापड़, दो छुरियां, कुल्हाड़ी और कपड़ा आदि बरामद किया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गौवध निवारण अधिनियम और आ Arms Act की धाराएं शामिल हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर गौकश है, जो कई बार जेल जा चुका है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, विक्रांत कुमार, पवन कुमार सहित कॉन्स्टेबल मुनेन्द्र सिंह, सैनी सिंह और रहीस आजम की टीम शामिल रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights