नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के कर्मचारी मृत गायों को कटरी धरमपुर क्षेत्र की गौशाला में भू विसर्जित न कर फेंक देते थे। गौवंशों के गौशाला के बाहर पड़े शव कई बार सोशल मीडिया पर कुत्तों के नोचकर खाने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। नगर पालिका कर्मचारी सफेद खाल माफियाओं से साठ-गांठ कर दफनाने की जगह फेंक आते थे। सफेद खाल माफिया मुशायद मृत गोवंशों की खाल मांस हड्डियां अलग-अलग करवा कर गोदाम में एकत्रित कर रहे थे।

हिंदू संगठनों ने पहुंचकर इसका विरोध किया। उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। हिंदू संगठन कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। उनके संज्ञान में मामला आया है कि हड्डियों के कारोबार का इन लोगों के पास लाइसेंस है। जिसकी जांच कराई जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights