प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील की

नई दिल्ली, 3 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर तिमारपुर और बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह और अर्जुन भड़ाना को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ये उम्मीदवार नौजवान हैं, इनका हाथ मजबूत करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने आज जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहद सूरी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है। प्रचार के दौरान प्रियंका ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए काम करने वाले उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। उन्होंने आआपा और भाजपा के बड़े विज्ञापनों को लेकर लोगों को सावधान किया। इसका वीडिया भी प्रियंका गांधी ने एक्स पर साझा किया।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights