इन आरोपों को गंभीर मानते हुए मकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया। अदालत ने सरकार और जांच एजेंसियों से पूछा कि क्या जांच के दौरान किसी प्रकार की ज्यादती हुई और यदि हुई तो उसके लिए कौन जिम्मेदार है। अदालत का यह हस्तक्षेप जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता और आरोपितों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना गया।
मालेगांव विस्फोट मामला उस समय राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र था, क्योंकि इसमें पहली बार कथित “हिंदू आतंकवाद” से जुड़े नाम सामने आए थे। ऐसे में प्रताड़ना के आरोपों ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
अदालत का कदम स्पष्ट संकेत था कि किसी भी जांच एजेंसी के पास कानून से ऊपर जाने का अधिकार नहीं है और न्यायिक निगरानी सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि आरोपितों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1667 – रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये।
1744 – आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जान लेवा हमले किये और लूटपाट की।
1758 – ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर क़ब्ज़ा किया।
1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867 – अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 – जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1937 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।
1948 – भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1951 – अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।
1952 – जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001 – ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (आईसीसी) ने भारत को निलंबन की धमकी दी।
2001 – बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
2002 – लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 – पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 – कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
2007 – पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
2008 – योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूबालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 – साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित व मालेगांव के अन्य आरोपितों द्वारा एटीएस पर लगाये गये शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनजर माकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा।
2008 – बस्तर जिले में नक्सलों के जिला पुलिस जवानो को निशाना बनाकर किए गए बारूदी सुरंग हमले में 7 जवान शहीद हुए।
2012 – नाइजीरिया में एक चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाके में 17 मरे, 37 घायल।
जन्म
1872 – कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर – प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।
1879 – टी. एल. वासवानी – प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।
1890 – राधेश्याम कथावाचक – पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1890 – सुनीति कुमार चटर्जी- भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री।
1894 – दीप नारायण सिंह – बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे
1898 – देवकी बोस- मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1924 – रघुनंदन स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व 18वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1926 – रंगनाथ मिश्र – भारत के भूतपूर्व 21वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1948 – वीरेन्द्र हेगड़े – भारत के एक परोपकारी पुरुष हैं।
1953 – राधाकृष्ण माथुर – लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल हैं।
1963- अरविन्द कुमार शर्मा- ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।
1971 – बिप्लब कुमार देब – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1982 – झूलन गोस्वामी- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर हैं।
निधन
1974 – यू. थांट – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
1975 – चन्दूलाल शाह – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
1981 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1984- यशवंतराव चव्हाण, भारत के पांचवे उपप्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।
1987 – मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1990 – आर. वी. एस. पेरी शास्त्री – भारत के भूतपूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
2014 – सितारा देवी – भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना।
2020 – अहमद पटेल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।
-विश्व मांसाहार रहित दिवस।
