विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण

-अपने सरकारी आवास पर लगाया बिल्व का पौधा

लखनऊ, 5 जून (हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस-2025 और अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह बिल्व (बेल) का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा स्मृति चिह्न भेंट किया।

इस दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन/पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक/विभागाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) पीपी सिंह, लखनऊ की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह आदि की मौजूदगी रही।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति हों संकल्पित

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं। अपने ऑफिशियल अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा-माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights