उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की नीयत साफ हो तो योजनाएं अपना रास्ता स्वयं बनाती हैं। लोकभवन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण का शुभारंभ करते हुए मुझे अति प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। योगी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी।

 
‘पुलिस में आज महिला कार्मिकों की संख्या 44 हजार से अधिक हुई’
योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘ वर्ष 2017 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में हम लोगों ने जो भर्ती की हैं, उससे आज महिला कार्मिकों की संख्या 44 हजार से अधिक हुई है। अब 20 प्रतिशत महिला कार्मिकों की भर्ती को अनिवार्य किया गया है।’ उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कार्मिकों की संख्या मात्रा 10 हजार थी। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।


‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित हो रहीं हैं बेटियां’
सीएम योगी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के अंतर्गत, हम लोग 25 हजार का पैकेज बेटी के जन्म से लेकर के स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में ष्ठक्चञ्ज के माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन शर्त है…बेटी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, सभी प्रकार के टीकाकरण के साथ उस बेटी को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने दावे के साथ कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 26  लाख से अधिक बेटियां सीधे-सीधे लाभान्वित हो रहीं हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights