उधमसिंह नगर, 16 अक्टूबर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा में कंजाबाग तिराहा पर 215 फीट ऊंचे स्तंभ पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 47.42 लाख रुपये की लागत आई है।

दरअसल, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग की ओर से 215 फीट ऊंचे स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। आज मुख्यमंत्री धामी ने यहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटने के बाद ध्वजाराेहण कर इसका लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं,बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है।

इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी भी लगाई। जिसके माध्यम से किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गईं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जाप्राप्त मंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह (किन्ना), जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी केके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग सुशील कुमार एवं जनप्रतिनिधि व आमजनता मौजूद थी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights