मुरादाबाद में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लखनऊ से मुरादाबाद जाने के दौरान बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर करेंगे। मुख्यमंत्री करीब दस मिनट तक एयरपोर्ट पर मौजूद रहने के बाद मुरादाबाद सम्मेलन स्थल के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री से मुखातिब होने वाले योजनाओं के पात्रों की सूची अफसरों ने डीएम को सौंप दी। डीएम ने सभी पात्रों का पुलिस वैरिफिकेशन कराया है। आयोजन स्थल पर पंडाल आदि लगाने का काम पूरा हो गया है। पूरे मंडल की पुलिस फोर्स के साथ-साथ तीन कंपनी पीएसी तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights