उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यानी आज कुछ देर बाद अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम योगी लगभग 5 घंटे रामनगरी में रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 11.10 पर राम कथा पार्क में लैंड करेगा और उसके बाद योगी हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। बीते गुरुवार को रामलला की मूर्ति गर्भगृह में रखी गई और इस दौरान हुए अनुष्ठान में लगभग 4 घंटे का समय लगा। इसके बाद आज से 22 जनवरी तक राम मंदिर में कई अनुष्ठान किए जाएंगे। आज अरणी मंथन से अग्नि प्रकट होगी जिसके बाद अन्य अनुष्ठान होंगे। रामनगरी में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए अयोध्या को खूबसूरती से सजाया गया है और साथ ही साथ अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है।

बताया जा रहा है कि श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए 20 से अधिक आमंत्रित साधु-संत अहमदाबाद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिये रवाना हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद द्वारा तमाम साधु संतों का स्वागत किया गया और फिर उन्हें अयोध्या के लिए विदाई दी गई। इस दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights