बिहार के पटना में बापू सभागार में आयोजित बिहार पुलिस के नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान आज एक अप्रत्याशित और अजीब स्थिति देखने को मिली। समारोह के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी का हाथ पकड़कर उन्हें मंच से एक ओर कर दिया और उनके स्थान पर ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव को खड़ा कर दिया।

पुलिस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में दिखा अजीब नजारा, CM नीतीश ने मंत्री विजय चौधरी को मंच से हटाया @news24tvchannel @NitishKumar @VijayKChy #BiharAssemblyElection pic.twitter.com/1tguD4o6SQ

— Deepti Sharma (@DeeptiShar24006) June 28, 2025

यह पूरा मामला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के बाद मंत्री विजय चौधरी एक सिपाही को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए मंच पर आए। जैसे ही वे पत्र देने लगे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक उनकी ओर मुड़े और बोले, “ये-ये…”कहकर उन्होंने विजय चौधरी का हाथ पकड़ लिया और उन्हें मंच से हटाने का इशारा किया। यह दृश्य मंच पर मौजूद और सभागार में सभी लोगों के लिए चौंकाने वाला था।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=https%3A%2F%2Fx.com%2Fdeeptishar24006&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1938860328659632196&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fbihar%2Fcm-nitish-removed-minister-vijay-chaudhary-from-the-stage-durng-police-appointment-letter-distribution-ceremony%2F1237784%2F&sessionId=1b06761b9a67b17637cff96cde830ea388d133c4&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

किसी मंत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई

मंत्री विजय चौधरी इस अप्रत्याशित व्यवहार से कुछ पल के लिए हैरान रह गए, लेकिन स्थिति को संभालते हुए मुस्कुरा कर मंच से हट गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव को बुलाकर नियुक्ति पत्र बांटने का काम सौंपा। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर न तो मुख्यमंत्री और न ही किसी मंत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है, लेकिन समारोह में उपस्थित लोगों और मीडिया में यह चर्चा का विषय बन गया है।

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि बाकी बचे पदों को जल्द भर्ती की जाए। क्योंकि 21 हजार पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। अब जल्द से जल्द अधिकारी इस काम को पूरा करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights