दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि 4 जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

केजरीवाल के मुताबिक इंडिया गठबंधन को अकेले अपने दम पर ही लोकसभा की 300 सीटें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि इसको लेकर कई सर्वे किए गए हैं। सर्वे के नतीजों के आधार पर वह यह दावा कर रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल दो व्यक्ति ऐसे हैं जिनके समर्थक भारत की बजाए पाकिस्तान में ज्यादा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights