लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।’’ UP News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights