मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बढ़ते अपराध और लापरवाही को देखते हुए कई उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।हाल ही में छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर के अपहरण और हत्या प्रकरण में छपार थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इस पूरे मामले के बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए छपार थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह को हटा दिया है और उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह मोहित कुमार को थाना अध्यक्ष छपार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही उपनिरीक्षक मोहित कुमार, जो अब तक प्रभारी टीओपी नगर थाना नई मंडी थे, उन्हें प्रभारी एसओजी बनाया गया है। उपनिरीक्षक संदीप कुमार को थाना सिविल लाइन से हटाकर प्रभारी टीओपी नगर थाना नई मंडी भेजा गया है। राजत सिंह को थाना छपार से हटाकर थाना फुगाना और आयुष त्यागी को थाना खतौली से हटाकर प्रभारी कस्बा छपार तैनात किया गया है।अखिल चौधरी को एसओजी से हटाकर एसएसआई थाना तितावी भेजा गया है। शुभम त्यागी को प्रभारी कस्बा छपार से हटाकर थाना रतनपुरी और अनुराग सिंह को थाना रतनपुरी से हटाकर थाना छपार भेजा गया है।निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव हुए हैं। विकास कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना फुगाना से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू, ओम प्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा से हटाकर फुगाना, सर्वेश कुमार को एएचटीयू से हटाकर प्रभारी कचहरी सुरक्षा और मुनीश कुमार को प्रभारी कचहरी सुरक्षा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights