मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर में अब आरती का समय बदल गया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार सोमवार 22 सितंबर से संध्या और शयन आरती नए समय पर होगी।
अब भगवान गणपति जी की संध्या आरती शाम 6 बजे, भगवान भोलेनाथ की संध्या आरती शाम 6:30 बजे और श्याम बाबा की संध्या आरती शाम 6:45 बजे संपन्न होगी। वहीं श्याम बाबा की शयन आरती रात 9:15 बजे होगी।मंदिर परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। समय में बदलाव से श्रद्धालुओं की सुविधा और आरती व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि भक्त अब समय से पहले पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना का लाभ ले सकेंगे।

