chanderbabu-naidu-met-nitin-nabin

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान नायडू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और गठबंधन की मजबूती पर चर्चा की।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में चंद्र बाबू नायडू ने कहा कि नितिन नबीन एक ऊर्जावान युवा नेता होने के साथ-साथ भाजपा संगठन में कार्य करने का गहरा अनुभव रखते हैं। नबीन जैसे नेताओं का आगे आना राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति

नायडू ने देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस दौर को देश के लिए एक ‘प्रेरक समय’ बताया। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और नितिन नबीन जैसे युवा सांगठनिक नेतृत्व के समन्वय से देश और संगठन दोनों को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में एनडीए गठबंधन और अधिक मजबूती के साथ देश के विकास और जन-कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।

नितिन नबीन के नेतृत्व में न केवल भाजपा सांगठनिक रूप से सशक्त होगी, बल्कि उनके अनुभव का लाभ विकास की मुख्यधारा को भी मिलेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights