लुधियाना। सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.)12वीं में इस बार से 43 वोकेशनल कोर्सों की पढ़ाई होगी। इनमें 3 नए वोकेशनल कोर्स जोड़े गए हैं, जिनमें लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलैक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग इन्नोवेशन शामिल हैं।

बोर्ड ने वोकेशनल कोर्सों का अंक निर्धारण भी कर दिया है। इनमें 39 वोकेशनल कोर्सों में थ्योरैटिकल परीक्षा 60 अंकों की व प्रैक्टिकल परीक्षा 40 अंकों की होगी। बाकी 4 वोकेशनल कोर्सों में थ्योरैटिकल और प्रैक्टिकल परीक्षा 50-50 अंकों की होगी। इसकी जानकारी बोर्ड ने सभी स्कूलों को दे दी है। बोर्ड ने सभी वोकेशनल कोर्सों के साथ उससे मिलने वाली नौकरियों की भी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights