नीलगाय को बचाने में पलटी कार, दो युवकाें की मौत

बिजनौर, 01 मई (हि.स.)। जिले के शहर काेतवाली इलाके के पेदी गांव के नगीना राेड पर बुधवार काे नील गाय काे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हाेकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दाे कार सवाराें की माैत हाे गई। जबकि पांच लाेग घायल हाे गये। ये सभी एक शादी समाराेह से वापस लाैट रहे थे, तभी हादसा हाे गया।

शहर काेतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतकाें की पहचान आवास विकास निवासी शिवांग (24) और सलमाबाद का रहने वाला देवांश (22) के रूप में की है। घायलाें में घेर रामबाग निवासी आदित्य, मायापुरी नागल साेती का रहने वाला आर्यन, वसुंधरा बिहार निवासी सुनील कुमार, विशु और एक अन्य युवक काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानेदार ने बताया कि रिश्तेदाराें ने पूछताछ में बताया कि यह सभी काेतवाली क्षेत्र में आयाेजित शादी समाराेह से वापस लाैट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे के आसपास उनकी कार जब वीकेआइटी कॉलेज के पास पहुंची, तभी अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे पलट गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल देवांश और शिवांग को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

———-

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights