प्रयागराज (इलाहाबाद) मार्ग पर 1 बस, वाराणसी मार्ग पर 1 बस, लखनऊ के लिए 9 बसें और कानपुर के लिए 11 बसें नियमित रूप से चल रही हैं। देवरिया डिपो से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ मार्ग पर 6 प्रमुख रूट संचालित हैं। इन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बस संचालन के लिए डिपो को कुल 180 ड्राइवरों की आवश्यकता बताई गई है लेकिन 117 चालक कार्यरत हैं। इनमें से 94 चालक स्थायी (नियमित) हैं और 23 चालक अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं। वहीं 144 चालक अनुबंधित रूप से जुड़े हुए हैं, जो विभिन्न बस रूटों पर तैनात हैं। चालकों की कमी के कारण कुछ बसों के संचालन में दिक्कतें भी सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए विभाग नई भर्ती की तैयारी कर रहा है।
देवरिया डिपो प्रशासन के अनुसार, चालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण और सुरक्षा दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। अधिकारी बताते हैं कि जल्द ही नए चालकाें की नियुक्ति होने पर बस संचालन और सुचारू हो जाएगा। ए आर एम देवरिया कपिल देव प्रसाद ने बताया कि समय-समय पर फेरा चलाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो फिर बढ़ाया जाएगा। लोकल स्तर पर भी गाड़ियां चल रही हैं ताकि यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
