काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्तूबर को बसपा मंडलों में आयोजन करेगी। पश्चिमी यूपी का बड़ा आयोजन नोएडा में होगा। इस आयोजन में पूरे पश्चिमी यूपी से कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल कोर्डिनेटर को भी शामिल होने बुलाया गया है। मायावती लखनऊ में ही अपने आवास पर काशीराम को श्रद्धांजलि देकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। लेकिन संभावना है कि वो नोएडा भी आकर बैठक ले सकती हैं। इसलिए सभी मंडल कोर्डिनेटर को नोएडा में बुलाया गया है।

लखनऊ के काशीराम स्मारक स्थल के अलावा कानपुर, अयोध्या मंडल के कार्यकर्ता भी आयोजन में शामिल होंगी। नोएडा में होने वाले आयोजन में सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ और आगरा एवं बरेली मंडल के कार्यकर्ताओं केा बुलाया गया है।

प्रेरणा केंद्र नोएडा में मनाए जाने पर अधिक से अधिक संख्या में मेरठ जिले से कार्यकर्ता पहुंचने पर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष मोहित आनंद ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा से 10-10 बसें, 200 कारें व अपने वाहनों से कार्यकर्ता प्रेरणा केंद्र पर पहुंचेंगे।

बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी विनोद प्रधान रहे इस मौके पर जिला प्रभारी कांति प्रसाद, दीपक राणा, अमित शर्मा, परविंदर, कांता सोनकर, रवि जाटव, सुभाष कुराली सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights