मुज़फ़्फ़रनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शामली बस स्टैंड के पास प्रेमपुरी कॉलोनी में देर रात हुई खौफनाक वारदात ने पूरे जिले को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, किराए के घर में रह रही छोटी नाम की महिला पर उसके ही भाइयों ने कातिलाना हमला कर दिया। इस हमले में महिला का 11 माह का बेटा अभिषेक मौत के हवाले हो गया, जबकि महिला गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 2 बजे की है। महिला का पति इस समय जेल में है और वह अपने दोनों बच्चों के साथ अकेले किराए के घर में रह रही थी। तभी आरोपी भाई हाथ में चाकू लेकर पहुंचे और महिला को गले में बेल्ट डालकर पूरे घर में घुमाया। उन्होंने चाकू, बेल्ट और लात-घूंसों से ताबड़तोड़ वार किए। इसी दौरान मासूम बेटा भी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों ने महिला की चीखें सुनकर एम्बुलेंस बुलाई और घायल महिला व बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मासूम अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, वारदात की खबर पाकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चश्मदीदों से बातचीत की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था जिसकी वजह से परिवार के लोग उससे नाराज थे । महिला का बयान इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में सबसे अहम माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बों और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित की है।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया और मासूम की बलि ले ली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights