bjp-pradesh-adhyksh-up

चित्रकूट,13 दिसम्बर । केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ होने से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। आगामी प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी को बधाई देने पहुंचे बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि सात बार के सांसद यूपी के कद्दावर भाजपा नेता पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही श्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा के साथ-साथ 2029 के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल कर नया इतिहास रचेगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में हुए नामांकन प्रक्रिया में केवल महाराजगंज के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का ही पर्चा दाखिल होने से उनके उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। इस खबर के सामने आते ही भाजपा नेताओं ,कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री चौधरी को बधाई देने के लिए प्रदेश कार्यालय में तांता लग गया। पदाधिकारियों ने पटाखा फोड़ एवं एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियों का इजहार किया। पूरे प्रदेश से बड़ी तादात में भाजपाई एक दिन पहले से लखनऊ पहुंच गए हैं। शनिवार को जैसे ही यह खबर जिले में पहुंची कि यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार पंकज चौधरी ही हैं तो जश्न शुरू हो गया।

भाजपा के आगामी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई देने लखनऊ पहुंचे बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी के दिल्ली से लखनऊ पहुंच कर नामांकन दाखिल करने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि वरिष्ठ नेताओं के प्रस्तावक बनने एवं उनके अलावा अन्य किसी का नामांकन पत्र न भरने से ही निर्विरोध अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया था। पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता, सात बार के सांसद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व सांसद श्री पटेल ने दावा किया कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सपा के पीडीए को तगड़ा झटका लगेगा। साथ ही कुर्मी वोटों का भाजपा के पक्ष में ध्रुवीकरण होने से 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights