देश में इन दिनों सनातन धर्म सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते कुछ दिनों से दक्षिण भारत के कुछ नेता लगातार सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दे रहे है। कोई इसकी डेंगू, मलेरिया, एचआईवी से तुलना कर रहे है तो कुछ इसको खत्म करने की बात कह रहे है। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों करारा जवाब देने के लिए कहा था। अब पूर्व कानून मंत्री और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने देश में सनातन धर्म का हो रहे अपमान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। रविशंकर ने कांग्रेस के साथ साथ विपक्ष गठबंधन I.N.D.I.A. पर भी निशाना साधा है। पूर्व कानून मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे से भी सवाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights