भाजपा विधायक ने 27 मरीजों के इलाज में दिलाया 57 लाख रुपए

कानपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। बीजेपी भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी जनसमस्याओ के निस्तारण और विकास कार्यों को लेकर शहरवासियों में काफी लोकप्रिय है। दोबारा विधायक बनने के बाद लगातार 19वीं बार उन्होंने गंभीर बीमारी से जूझ रहे 27 मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सत्तावन लाख तैतीस हजार पांच सौ रुपये की राशि दिलाई है।

यह जानकारी गोविंद नगर विधानसभा भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके जनता दरबार में शहर की कई विधानसभाओं से कई ऐसे फरियादी आये जो आर्थिक तंगी से जूझने के साथ-साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। पैसों के अभाव के चलते इलाज कराने में असमर्थ लोगों की सूची बनाकर 27 मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सत्तावन लाख तेतीस हजार पांच सौ रुपये का आर्थिक सहयोग दिलाया। जिससे कि उनका बेहतर इलाज संभव हो सका है।

आगे उन्होंने कहा कि गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का काम जारी है। परंतु किसी परिवार के सदस्य की जान बचाने में आर्थिक और भौतिक रूप से भी मदद कराकर सफलता प्राप्त कर लें तो इससे बड़ा उस परिवार के लिए सहायता और स्वयं के लिए पुण्य का इससे बड़ा कोई कार्य हो ही नहीं सकता। यह कार्य हम निरंतर जारी रखेंगे। व्यक्ति किसी भी धर्म क्षेत्र भाषा का हो उसको सहयोग कराते हुए स्वास्थ्य लाभ दिलाने के दृढ़ संकल्प को हम आगे बढ़ाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights