मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका के प्रस्तावित चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ की पत्नी हिमानी शर्मा भी अपनी पकड़ के चलते अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हिमानी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। अच्छे व्यवहार के लिए महिला वर्ग में उनकी अलग पहचान है। अपने पति पुनीत का पार्टी के प्रति समर्पण और साफ छवि का भी लाभ मिल रहा है। वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ हर किसी के सुख दर्द में साथ खड़े नजर आते है। समर्थकों का मानना है कि यदि हिमानी को उम्मीदवार बनाया गया तो पार्टी को काफ़ी फायदा मिलेगा, क्योंकि उनका सदा जमीन से जुड़ाव रहा है। फिलहाल वो पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights