उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सीट से भाजपा अपना उम्मीदवार बदलने का मन बना रही है तो वहीं  नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटो में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं। अब इससे यह तो तय माना जा रही है कि भाजपा टिकट दे या न दें लेकिन वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे।

संसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत,संसदीय कार्यालय प्रतिनिधि दीपक पांडे व अधिवक्ता  एम आर मलिक ने वरुण गांधी के नाम का पर्चा नामांकन कक्ष पीलीभीत से लिया है जिसके बाद यह तय हो गया कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही  चुनाव लड़ेंगे, अब सवाल उठता है कि वरुण गांधी को अगर बीजेपी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय लड़ेंगे या सपा की ओर रुख करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights