यूपी के मथुरा जिले में भाजपा विधायक के भाई की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विधायक के लोग अस्पताल स्टाफ को लात-घूसों और थप्पड़ों से मारते हुए केबिन से निकाल ले गए। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,  मथुरा की मांट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी के भाइयों व उनके प्रतिनिधि ने डीएस हॉस्पिटल में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की है। मारपीट की ये घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है बीजेपी विधायक की मां महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा था।

इसी बीच भाजपा विधायक का भाई अपने साथियों के साथ अस्पताल में पहुंचा और ICU में घुसकर वीडियो बनाने लगा। तभी वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और  विधायक के गुस्साये भाई संजय, दीपू व प्रतिनिधि के साथ दो-तीन अन्य लोगों ने मिलकर हॉस्पिटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में देख सकते हैं कि किस प्रकार स्टॉफ पर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights