उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने यूजीसी नेट और नीट-2024 की परीक्षा रद्द किये जाने के बाद इस मामले में मोदी सरकार को घेरा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा की भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है। ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।

गौतरलब हो, 18 जून को ही नेट की परीक्षा हुई थी। यूजीसी को गृह मंत्रालय से पेपर आउट होने का इनपुट मिला, जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराती है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। नीट पर चल रहे विवाद के बीच यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द  होने पर अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, और अब गड़बड़ी की खबर के बाद यूजीसी-नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी है। भाजपा के राज में पेपर माफिया एक के बाद एक, हर एग्जाम में धांधली कर रहा है। ये देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।

अखिलेश यादव ने आगे लिखा। गहरी बात समझिए। पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी। जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी और बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights