कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का एकमात्र मकसद किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है और वे अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए भ्रष्ट आचरण करते हैं, धन बल का इस्तेमाल करते हैं, विधायकों को रिश्वत देते हैं और भगवान के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं।

प्रियंका ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक रैली में कहा, ‘‘मोदी ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट आचरण के जरिए और धन बल का उपयोग करके गिराने का हर संभव प्रयास किया।’’

कांगड़ा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए प्रचार कर रहीं प्रियंका ने जनता से पूछा कि क्या वे ऐसे नेता को पसंद करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रही लेकिन सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी जबकि भाजपा केवल 10 वर्ष में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights