लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कल यानी रविवार शाम को हुई बैठक में रोड मैप तैयार किया गया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सामाजिक न्याय सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक मनाया जाएंगा। इसको सफल बनाने के लिए अब 3 अप्रैल को जिला और 4 को मंडल स्तर पर भाजपा बैठक करेंगी।

बता दें कि, यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी के चलते भाजपा प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह चलाएंगी। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा। 6 अप्रैल को सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष भाजपा का झंडा फहराएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए अभियान को सफल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी  ने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि, अभियान के लिए 3 अप्रैल को जिला स्तर और 4 अप्रैल को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह के जरिए आम जनता को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights