छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता तीन बार के सांसद व दो बार राज्यसभा सांसद नंद कुमार साय ने सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को खत लिखा है। इसमें साय ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेजा है और इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है। अविभावित मध्य प्रदेश में वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। साथ ही वे छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights