भाजपा ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली, बिहार समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। दिल्ली में भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा को सौंपी गई है। वहीं बिहार में बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लोकसभा सदस्य सी पी जोशी को भाजपा की राजस्थान इकाई, मनमोहन सामल को ओडिशा इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights