2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी संगठन में फेरबदल करने के अभियान में जुटी भाजपा ने हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

भाजपा ने नायब सिंह सैनी को बनाया हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष, धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी। 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी संगठन में फेरबदल करने के अभियान में जुटी भाजपा ने हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। हरियाणा में अब तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहें ओम प्रकाश धनखड़ को नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल करते हुए पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights