संभल में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने है कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का सम्मान किया। कांग्रेस ने इस बारे में सोचा भी नहीं था। चौधरी साहब के सम्मान से सभी वर्गों के लोग खुश हैं। क्योंकि वो देश, समाज और किसानों के हितैषी थे।

जयंत ने कहा कि अब हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है। भाजपा सभी वर्गों के लिए काम करती है। जयंत चौधरी शनिवार को हजरतनगर गढ़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद को पीएम समझते हैं और अखिलेश यादव अपने आप को सीएम। कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच तो बंद कमरे में लड़ाई हो रही है। रालोद के दो प्रत्याशी चुनाव लड़े हैं दोनों जगह हम मजबूत स्थिति में हैं।
कहा कि जब रालोद विपक्ष में था तो विपक्ष मजबूत था। अब कुछ नहीं है। हमने किसानों के लिए लाठी खाई है। जयंत ने कहा कि हमने भाजपा के साथ गठबंधन कुछ सोचकर ही किया है। कहा कि किसान, गरीब, नौजवान के लिए काम हुआ है और होगा। विपक्ष का घोषणा पत्र भी इन मुद्दों का जिक्र नहीं है। हम छोटे और बड़े उद्योग लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कृषि आधारित उद्योग के लिए भी काम किया जाएगा। संभल में आलू, मेंथा और गन्ने की अच्छी फसल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights