मृतक की पहचान सत्यप्रकाश (23) निवासी महुवरिया, शहर कोतवाली क्षेत्र, के रूप में हुई है। वहीं उसका रिश्तेदार मंजीत पासी गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल से रेफर कर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे कि अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रक दिखाई नहीं दी और बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भेजा।
सूचना मिलते ही मुकेरी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
