मुज़फ्फरनगर | भोपा थाना क्षेत्र के जंगल में बुधवार की दोपहर पुलिस ने अचानक धावा बोलकर चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से भारी नकदी और ताश की गड्डी बरामद हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जुआरियों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भोपा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम बिहारगढ़ के जंगल में यूकेलिप्टस के बाग में कुछ लोग ताश की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तहसीम उर्फ तहसीन पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम करहेड़ा थाना भोपा, परवेज पुत्र भूरा निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली, मोहसीन पुत्र हासिम निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली और फरीद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली के रूप में हुई है। सभी की उम्र 28 से 32 वर्ष के बीच बताई गई है।पुलिस ने उनके कब्जे से 96 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

आरोपियों के खिलाफ थाना भोपा में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 112 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इस पूरी कार्रवाई में थाना भोपा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक विवेक चौधरी, उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक साजिद अली, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल नेहा शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights