जोनी शर्मा
खतौली। भगवान श्री झूलेलाल जी का 33वाँ पावन पर्व श्री सतगुरू झूलेलाल स्थल ग्राम भैंसी में परम पूज्य गुरु सुभाष चन्द ठक्कर गुरु माँ सविता ठक्कर के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम झूलेलाल स्थल पर 13 अगस्त की सायं सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन हुआ। उसके पश्चात् 14 अगस्त को प्रातः मन्दिर प्रांगण में हवन यज्ञ हुआ। उसके पश्चात् संकीर्तन हुआ। उसके पश्चात् विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ।

सायंकालीन पावन ज्योति की शोभायात्रा सतगुरू झूलेलाल स्थल भैंसी से चलकर गंगनहर तक बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। उसके पश्चात् भगवान झूलेलाल जी का मन्त्र उच्चारण एवं जाप पढ़ा गया। तत्पश्चात माँ गंगाजी एवं भगवान झूलेलाल जी की आरती की गई। उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
गुरुजी श्री सुभाष चन्द ठक्कर, गुरुमाता सविता ठक्कर, डॉ० सुमित ठक्कर,डॉ० रोहित ठक्कर,साक्षी ठक्कर,युवराज ठक्कर,सौम्या ठक्कर,दक्ष ठक्कर,हृदेश रहेजा, दिनेश ठकराल, राजेश झांब,ऋषभ ठकराल,गोल्डी धमीजा,विनोद रहेजा,नवीन मकानी,मुकेश रहेजा,किरण ठकराल,मदन छाबड़ा,पुनित अरोरा,रौनक धमीजा, कर्ण धमीजा, विक्रम नागपाल,ध्रुव धमीजा, राधेश्याम रहेजा, मदनलाल रहेजा, विनय मेहता,रितु मकानी,नवीन धमीजा,नीरू अरोरा,सूरजप्रकाश छाबड़ा,अंशु अग्रवाल,सुरेश बठला(वृंदावन वाले),जितेंद्र कुमार(भैंसी),अनिल तलवार(जमनानगर),रितु धमीजा,दीपा धमीजा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
