माणा हिमस्खल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया आभार

देहरादून, 2 मार्च (हि.स.)। जनपद चमोली के माणा गांव के निकट हुए हिमस्खलन हादसे में लापता श्रमिकाें की तलाश के लिए चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस हादसे में कुल 54 श्रमिक फंसे थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाला गया और शेष आठ की माैत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकाें की माैत पर दुखः जाहिर किया। उन्हाेंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बहुमूल्य मार्गदर्शन और केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिला, जिसके परिणामस्वरूप यह अभियान त्वरित और प्रभावी रूप से संचालित हो सका। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में तत्परता के साथ मदद पहुंचाने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ सहित सभी बचाव दलों ने अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने श्रमिकाें को सुरक्षित निकालने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी, जो अत्यंत सराहनीय है। धामी ने कहा कि वे खोज एवं बचाव दल के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights