इस उपलब्धि का श्रेय एसएसपी अनुराग आर्य की सक्रिय निगरानी और उनकी टीम की मेहनत को दिया जा रहा है। एसएसपी ने थानों को साफ निर्देश दे रखा है कि हर शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो, शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाए और तय समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
27 थानों ने 100 में से 100 नंबर किए हासिल
पुलिस लाइन से लेकर ग्रामीण थानों तक हर स्तर पर जनसुनवाई पोर्टल की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसका नतीजा यह रहा कि जिले के 27 थानों ने 100 में से पूरे 100 नंबर हासिल कर बरेली को फिर से प्रदेश की शिखर सूची में पहुंचा दिया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने इस कामयाबी पर अपनी टीम की पीठ थपथपाई और कहा, “जनता का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सिर्फ खानापूरी नहीं, बल्कि हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण कर रहे हैं। यही हमारी असली सफलता है।”
अब पुलिस सिर्फ कार्रवाई नहीं, संवेदनशीलता से भी कर रही काम
एसएसपी की सख्ती और दिशा-निर्देशों का ही असर है कि बरेली पुलिस अब न केवल कार्रवाई कर रही है, बल्कि पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ भी काम कर रही है। थानों में आने वाले पीड़ितों को पूरा सम्मान मिल रहा है और उनकी बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है।
जनता को मिल रहा है भरोसेमंद सिस्टम
लगातार दूसरी बार मिली यह उपलब्धि बरेली पुलिस के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे का संकेत भी है। साफ है कि अब जन सुनवाई पोर्टल पर सिर्फ शिकायतें नहीं डाली जा रहीं, बल्कि उन्हें गंभीरता से लेकर समय पर निस्तारित भी किया जा रहा है।
