बैठक में मंत्री ने शिकायत निस्तारण में बरेली की प्रदेश में प्रथम रैंक की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के समाधान में यह रफ्तार और बेहतर होनी चाहिए।

मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर कहा कि जिन जगहों पर पेड़ लगाए गए हैं, उनका नियमित रखरखाव किया जाए। उन्होंने 17 सितम्बर से 22 अक्टूबर के बीच 7,500 पौधों के रोपण का अभियान तेज करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाए जाएं और लोगों को अपने घरों और आस-पड़ोस में पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में यूनानी मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी चर्चा में रहा। अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज का काम लगभग पूरा हो चुका है, केवल विद्युतीकरण शेष है। जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य, वीसीबीडीए मणिकंदन ए., सीडीओ देवयानी और प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights