उन्होंने बताया कि बनारस -खजुराहो -बनारस के मध्य नई वंदे भारत एक्सप्रेस 26506 व 26505 का संचालन 11 नवम्बर से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) किया जायेगा। नियमित रूप से, 26506 बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर से सप्ताह में छह दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) बनारस से 05.15 बजे प्रस्थान कर विन्ध्याचल से 06.57 बजे, प्रयागराज छिवकी से 08.05 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 10.07 बजे, बांदा से 11.10 बजे तथा महोबा से 12.10 बजे छूटकर खजुराहो 13.10 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 26505 खजुराहो-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 11 नवम्बर, 2025 से सप्ताह में छः दिन (बृहस्पतिवार को छोड़कर) खजुराहो से 15.20 बजे प्रस्थान कर महोबा से 16.20 बजे, बांदा से 17.15 बजे, चित्रकूट धाम कर्वी से 18.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 20.25 बजे तथा विन्ध्याचल से 21.12 बजे छूटकर बनारस 23.10 बजे पहुँचेगी। यह वंदे भारत एक्सप्रेस 08 कोचों से चलाई जायेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights